देश की खबरें | केजरीवाल शुक्रवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, चुनाव पूर्व एक और 'गारंटी' की घोषणा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने संगठन के प्रचार अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे तथा इस दौरान वह मतदाताओं के लिए एक और चुनाव पूर्व "गारंटी" की घोषणा करेंगे।

अहमदाबाद, एक सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने संगठन के प्रचार अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे तथा इस दौरान वह मतदाताओं के लिए एक और चुनाव पूर्व "गारंटी" की घोषणा करेंगे।

आप ने एक बयान में बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी यात्रा के दौरान केजरीवाल गुजरात के लोगों के लिए ‘‘चुनाव पूर्व बड़ी गारंटी’’ की घोषणा करेंगे, जहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।

केजरीवाल गुजरात के लिए अब तक कई "गारंटी" की घोषणा कर चुके हैं जिनमें प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 3,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता, दस लाख सरकारी नौकरियां, सभी को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा तथा महिलाओं के लिए 1,000 रुपये का भत्ता शामिल है।

बयान में कहा गया कि आप नेता द्वारका शहर में एक सभा को संबोधित कर देवभूमि द्वारका जिले से अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे तथा इस दौरान वह नयी चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा करेंगे।

सभा को संबोधित करने के बाद केजरीवाल द्वारका शहर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

शनिवार को वह सरपंचों की बैठक में शामिल होने सुरेंद्रनगर कस्बे में होंगे।

पिछले कुछ महीनों में केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड