देश की खबरें | केजरीवाल को ‘सर्दी में पसीना आ रहा है’; गिरफ्तारी की आशंका से कांप रहे हैं : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की बार-बार तामील नहीं करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का डर है क्योंकि वह जानते हैं कि वह कथित आबकारी घोटाले के ‘सरगना’ हैं।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की बार-बार तामील नहीं करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का डर है क्योंकि वह जानते हैं कि वह कथित आबकारी घोटाले के ‘सरगना’ हैं।

केजरीवाल ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में जांच एजेंसी द्वारा जारी चौथे समन को दरकिनार करते हुए पूछा कि यदि वह मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किए गए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें ‘सर्दी में पसीना’ आ रहा है और गिरफ्तारी की आशंका से ‘कांप’ रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि वह आबकारी पुलिस घोटाले के सरगना हैं।

भाटिया ने केजरीवाल को भेजे गए ईडी के समन को न्यायोचित बताया और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक से पूछा कि वह पत्र लिखने और उसके समन से भागने के बजाय जांच एजेंसी की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए अदालत का रुख क्यों नहीं करते।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको सर्दियों में पसीना आ रहा है और डर से कांप रहे हैं। सलाखों में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह , केजरीवाल से पूछ रहे हैं कि वह कब उनके साथ (जेल में) होंगे।’’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब यह ‘निश्चित’ प्रतीत होता है कि शराब घोटाले के ‘सरगना’ को सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपये का यह घोटाला किया है। अरविंद केजरीवाल को पता चल गया है कि उनका भविष्य अंधकार में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुनिए अरविंद केजरीवाल! , आप कानून से ऊपर नहीं हैं। जिन लोगों पर आरोप लगे हैं या जिन्हें समन जारी किया गया है, वे कुछ समय के लिए कानून से दूर रहे सकते हैं लेकिन इससे बच नहीं सकते। आप बचने वाले नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\