देश की खबरें | केजरीवाल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उद्योगपतियों को मूर्ख बना रहे हैं : चन्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले लंबे-चौड़े वादे कर उद्योगपतियों को मूर्ख बना रहे हैं।

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले लंबे-चौड़े वादे कर उद्योगपतियों को मूर्ख बना रहे हैं।

चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक अवसरवादी करार देते हुए कहा कि इस तरह का राजनीति से प्रेरित कदम आप संयोजक को पंजाब चुनाव में फायदा नहीं पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि बाहरी होने के नाते केजरीवाल का राज्य के विकास और कल्याण से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और उनकी नजर एक या दूसरे तबके के सिर्फ वोट बैंक पर है।

चन्नी ने यहां जारी एक बयान में 2022 के पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल द्वारा उद्योगपतियों को किये जा रहे झूठे वादे को लेकर उनपर प्रहार किया।

संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि राज्य ने लालफीताशाही कम करने के लिए एक कानून लागू किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपको (केजरीवाल को) पंजाब लालफीताशाही रोधी अधिनियम,2021 की एक प्रति भेज रहा हूं।’’

चन्नी ने कहा कि राज्य में कोई ‘ हफ्ता सिस्टम/गुंडा टैक्स’ नहीं है, जैसा कि केजरीवाल ने दावा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट