देश की खबरें | केजरीवाल के साथ 'राजनीतिक कैदी' जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ "राजनीतिक कैदी" जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ "राजनीतिक कैदी" जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक "साजिश" का शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा, "केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी आवाज न उठाएं।"

पाठक ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित हैं और वह हाइपोग्लाइसीमिया से भी पीड़ित हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए "खतरनाक" है।

उन्होंने कहा, "तीन जून से सात जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शर्करा स्तर 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं।"

पाठक ने कहा कि आप ने इस मामले पर अपने 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगियों से बात की और कहा कि इसे लेकर 30 जुलाई को एक रैली आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा, "यह किसी व्यक्ति या पार्टी का मामला नहीं है। यह देश की व्यवस्था का मामला है। अगर ऐसी चीजें होंगी तो कौन राजनीति में आएगा और पार्टी बनाएगा?"

पाठक ने कहा, "इस मामले पर 'इंडिया गठबंधन' के घटकों ने चर्चा की और आम सहमति बनी कि यह सिर्फ केजरीवाल का मामला नहीं है व देश को तानाशाही के खिलाफ अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट