देश की खबरें | बाबसाहेब की विचारधारा के खिलाफ हैं केजरीवाल: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अपने कार्यालय में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों महापुरुषों की विचारधारा के खिलाफ हैं।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अपने कार्यालय में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र लगाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों महापुरुषों की विचारधारा के खिलाफ हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी नेता राजेंद्र पाल गौतम ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि केजरीवाल कभी जाति जनगणना और सामाजिक न्याय के विषय पर नहीं बोलते।

केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे और अब कांग्रेस में शामिल हो चुके गौतम ने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद केजरीवाल अपने कार्यालय में एक तरफ बाबा साहेब आंबेडकर जी और दूसरी तरफ शहीद भगत सिंह जी की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन सच्चाई है कि वह इन दोनों से ही नफरत करते हैं। केजरीवाल इन दोनों की ही विचारधारा के खिलाफ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने (मीडिया) केजरीवाल जी के मुंह से कभी भी जातिगत जनगणना की बात नहीं सुनी होगी, जिससे सभी को उनका हक मिल सके। अरविंद केजरीवाल सामाजिक न्याय के विषय में कभी नहीं बोलते।’’

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने भाजपा पर आरक्षण की अनदेखी का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति को पाठ्यक्रम में शामिल करने के विचार का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां हम संविधान में दिए गए अधिकारों की बात करते हैं, वहीं भाजपा दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पदों को आरक्षण की श्रेणी से बाहर करने करने की बात करती है।’’

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड