देश की खबरें | केजरीवाल ने उपलब्धियां गिनाईं, दिल्ली चुनाव से पहले लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का किया वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रविवार को रेखांकित किया और अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से चुने जाने पर अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रविवार को रेखांकित किया और अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से चुने जाने पर अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया।

आप नेता ने मुंडका के कराला गांव में एक कुश्ती मुकाबला देखने के लिए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया, “दिल्ली में जिस तरह का काम हुआ वह देश में कहीं और नहीं हुआ।”

केजरीवाल ने मुंडका में 2,100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनाये जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “यह विश्वविद्यालय दिल्ली के खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने के प्रयास उन्हें रोक नहीं पाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने (भाजपा) मुझे इसलिए जेल में नहीं डाला था कि मैंने कुछ गलत किया था, बल्कि वे मेरे द्वारा किए जा रहे काम को रोकना चाहते हैं। मुझ पर दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद बने रहने तक मैं 100 बार जेल जाने के लिए तैयार हूं।’’

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होना है।

विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

केजरीवाल ने मतदाताओं से एक बार फिर आप को समर्थन देने का आग्रह किया और अगले कार्यकाल में सभी शेष परियोजनाओं को पूरा करने का वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड