मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घाटी में कई कश्मीरी पंडितों को ‘‘निशाना बनाकर की गई’’ हत्या की घटनाओं पर बुधवार को क्षोभ व्यक्त किया और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग की.

नयी दिल्ली, 1 जून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने घाटी में कई कश्मीरी पंडितों को ‘‘निशाना बनाकर की गई’’ हत्या की घटनाओं पर बुधवार को क्षोभ व्यक्त किया और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग की. केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवादी ताकतें जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं चाहती हैं और इसीलिए कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को ‘‘निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है’’, जिससे 90 के दशक में हुई घटनाओं की याद ताजा हो जाती है.

उन्होंने कहा कि इस साल 16 कश्मीरी पंडितों की हत्या की जा चुकी है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि कश्मीरी पंडितों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और उनकी आवाज को दबाया न जाए. उन्हें उनकी जन्मभूमि में अपने घर बसाने की अनुमति दी जानी चाहिए.’’ यह भी पढ़ें : सरमा ने गायक कृष्णकुमार कुन्नथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि वह कश्मीर में बसने में कश्मीरी पंडितों की मदद करे. हमें मिलकर काम करना होगा और यदि हम इसमें कोई भी भूमिका निभा सकते हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं.’’ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिंदू समुदाय की एक शिक्षिका की हत्या के विरोध में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट