देश की खबरें | दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है।

पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में हर जगह डर और असुरक्षा का माहौल है। महिलाएं शाम सात बजे के बाद बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और मां-बाप अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के होते हुए भी जबरन वसूली, गोलीबारी और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और गृह मंत्रालय ने दिल्ली को जबरन वसूली और हिंसा का अड्डा बना दिया है।’’

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में ‘आप’ की उपलब्धियों को गिनवाया और कानून प्रवर्तन के कथित कुप्रबंधन के लिए भाजपा पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, लेकिन यह ‘‘अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रही है।’’

संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद थे।

फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर ‘आप’ और भाजपा आमने-सामने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी