CM केजरीवाल और CM भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी का प्रचार अभियान प्रारंभ किया

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की.

CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

नयी दिल्ली, 8 मार्च : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की. उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे. देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं. प्रचार अभियान की शुरुआत यहां डीडीयू मार्ग स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई. केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग मेरा परिवार है और मैंने उनकी सेवा करने के सभी प्रयास किए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नारा है ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल.’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में आप का शासन है और ये ऐसे दो राज्य हैं जहां बिजली की आपूर्ति नि:शुल्क है.’’ केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार आप सरकार द्वारा शुरू की गई हर परियोजना को दिल्ली के उपराज्यपाल के माध्यम से रोक देती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से विपक्ष के सभी सात उम्मीदवारों को संसद में भेजकर उन्हें ‘मजबूत’ बनाने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : Goa Cm: एलपीजी के 100 रुपए घटाकर मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा – सीएम प्रमोद सावंत- Video

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके राज्य में लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीट आप की झोली में आएंगी. उन्होंने केंद्र पर दिल्ली में केजरीवाल सरकार के काम में बाधा डालने और पंजाब का धन रोकने का भी आरोप लगाया. आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारा समझौते के तहत विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन पंजाब में दोनों दलों ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड