देश की खबरें | केजरीवाल ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ‘‘गुंडागर्दी’’ पर उतर आई है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ‘‘गुंडागर्दी’’ पर उतर आई है।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ‘आप’ पांच फरवरी को होने वाले चुनावों में ‘‘निर्णायक जीत’’ की ओर बढ़ रही है, जिससे भाजपा नेता, विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘‘स्तब्ध और हताश’’ हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप चुनावों में भारी जीत हासिल कर रही है और अमित शाह स्तब्ध हैं। भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है क्योंकि उसे हार का आभास हो गया है।’’

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को धमकाने और उन पर हमला करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेताओं और समर्थकों को धमकाया जा रहा है कि या तो वे भाजपा में शामिल हो जाएं या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर हमले किए जाएंगे लेकिन हमें डराया नहीं जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली ‘‘धमकाने वाली इस रणनीति’’ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘अमित शाह की गुंडागर्दी’ हैशटैग के जरिए नयी सोशल मीडिया प्रचार मुहिम शुरू की।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उन पर ‘‘हमला किया जाता है, उन्हें धमकाया या डराया जाता है’’ तो वे इस ‘हैशटैग’ का उपयोग करके अपने अनुभव साझा करें।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली को लेकर भाजपा का कोई नजरिया ही नहीं है - ना तो मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार है और ना ही कोई विकास एजेंडा। उन्हें सिर्फ गुंडागर्दी आती है। वे वोट के बल पर नहीं, बल्कि डराकर जीतना चाहते हैं।’’

उन्होंने ‘‘शहर की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अखंडता सुनिश्चित करने के लिए’’ दिल्लीवासियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होंगे और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

‘आप’ का दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य है, जबकि भाजपा 25 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता पर काबिज होना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड