विदेश की खबरें | भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘गहरी’’ नजर रख रहे हैं : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश, भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘गहरी’’ नजर रख रहा है।

वाशिंगटन, 21 अप्रैल अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश, भारत में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर ‘‘गहरी’’ नजर रख रहा है।

अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अमेरिकी नागरिकों को भारत यात्रा से बचने का परामर्श जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत में कोविड-19 के प्रसार पर गहरी नजर रख रहे हैं।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत की।

प्राइस ने कहा, ‘‘चाहे भारत हो या कोई और देश, हमलोग हर वह संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हम मौजूदा समय में कर सकते हैं। हम वायरस को नियंत्रण में लाने को लेकर आशान्वित हैं।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार तीन जनवरी 2020 से 20 अप्रैल 2021 के दौरान भारत में कोविड-19 के 1.53 करोड़ मामले सामने आये और 1,80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 11 अप्रैल तक कुल 10.4 करोड़ टीकों की खुराक दी गयी।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,59,170 नए मामले आये और 1,761 लोगों की मौत हुई।

सुरभि नेहा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड