देश की खबरें | राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा जारी रखें युवा खिलाड़ी : स्टिमक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बहरीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोशन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा जारी रखनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बहरीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोशन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा जारी रखनी चाहिए।

बहरीन ने बुधवार की रात को खेला गया यह मैच 2-1 से जीता। भारत ने पहले हॉफ में गोल गंवाने के बाद दूसरे हॉफ में बराबरी कर ली थी लेकिन बहरीन आखिरी क्षणों में निर्णायक गोल करने में सफल रहा।

स्टिमक ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं युवा रोशन सिंह के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उसने दिखाया कि वह न केवल इंडियन सुपर लीग में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भविष्य का भारतीय स्टार है।’’

अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोशन की मदद से ही राहुल भेके ने 59वें मिनट में भारत की तरफ से बराबरी को गोल किया था। भेके का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल था।

कोच ने कहा, "यह अनुभव हासिल करने के लिहाज से सभी लड़कों के लिए अच्छा दिन था। उन सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह के लिए प्रतिस्पर्धा जारी रखनी चाहिए।’’

भारत अपने अगले अंतरराष्ट्रीय मैच में 26 मार्च को बेलारूस से भिड़ेगा।

मैच के पहले हॉफ में बहरीन को पेनल्टी मिली थी लेकिन कप्तान और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अपनी बायीं तरफ डाइव लगाकर उसे बचा दिया था।

गुरप्रीत ने कहा, ‘‘मैंने कोच की तरफ देखा और उन्होंने मुझे बायीं ओर इशारा किया। मैं भाग्यशाली था कि मैंने उसे बचा दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच था और इससे हमें कई सीख मिली। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय था, लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें अपना मनोबल ऊंचा रखने और अगले मैच के लिए तैयार रहने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\