जरुरी जानकारी | केईसी इंटरनेशनल को 1,509 करोड़ रुपये के मिले नए ठेके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केईसी इंटरनेशनल ने 1,509 करोड़ रुपये के नए ठेके मिलने की बुधवार को जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केईसी इंटरनेशनल ने 1,509 करोड़ रुपये के नए ठेके मिलने की बुधवार को जानकारी दी।

बयान के अनुसार, पारेषण एवं वितरण व्यवसाय ने परियोजनाएं हासिल की हैं जिनमें भारत में 400 केवी क्वाड ट्रांसमिशन लाइन, विदेशी बाजार में 500/400/220 केवी ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन और अमेरिका व पश्चिम एशिया में टावर, हार्डवेयर और खंभों की आपूर्ति शामिल है।

परिवहन व्यवसाय को भारत में ट्रेन टक्कर परिहार प्रणाली (टीसीएएस) खंड में एक संयुक्त उद्यम का ठेका मिला है।

केबल्स एवं कंडक्टर व्यवसाय को भारत और विदेशी बाजार में विभिन्न प्रकार के केबल और कंडक्टर की आपूर्ति का ठेका मिला है।

केईसी इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमारे परिवहन व्यवसाय ने प्रतिष्ठित टीसीएएस खंड (कवच) में अपनी ऑर्डर बुक को और मजबूत किया है। हमें एक और ठेका मिला है जिसका उद्देश्य विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारतीय रेलवे की सुरक्षा को बढ़ाना है। इन ठेकों के साथ चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अभी तक हमें 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिल चुके हैं।’’

केईसी इंटरनेशनल एक वैश्विक अवसंरचना इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण (ईपीसी) प्रमुख कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट