केडीएमसी ने मुंबई में काम करने वाले स्थानीय लोगों को प्रवेश न देने के फैसले पर रोक लगाया

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलें मुंबई में सामने आये हैं।

जमात

मुंबई, छह मई कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने बुधवार को मुंबई में आवश्यक सेवाओं के लिए कार्यरत स्थानीय निवासियों को प्रवेश देने से इनकार करने के अपने विवादास्पद फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलें मुंबई में सामने आये हैं।

केडीएमसी के अलावा, उल्हासनगर के नगर निगम और अंबरनाथ और बदलापुर नगरपालिका परिषद ने मंगलवार को इसी तरह के फैसले की घोषणा की थी।

हालांकि, केवल केडीएमसी ने उस फैसले पर रोक लगाई है, जिसे 8 मई से लागू किया जाना था और लॉकडाउन की विस्तारित अवधि 17 मई तक प्रभावी रहता।

केडीएमसी आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बुधवार को फैसले को निलंबित करने की घोषणा की।

एक आदेश जारी करते हुए, केडीएमसी आयुक्त ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और अन्य प्रतिष्ठानों से अपील की थी कि वे अपने कर्मचारियों की ठहरने की व्यवस्था करें, जो केडीएमसी से मुंबई जाते हैं।

कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर नगर निगमों में पाए गए कई कोविड-19 मामले बीएमसी क्षेत्र के संक्रमण से जुड़े हुए हैं।

इस बीच, राज्य सरकार और बीएमसी के कई नर्सों और कर्मचारियों ने केडीएमसी और उल्हासनगर के फैसले पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान