देश की खबरें | केसीआर का ‘रिमोट कंट्रोल’ मोदी के पास: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि उनका ‘रिमोट कंट्रोल’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है। कांग्रेस नेता ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को ‘‘भाजपा की बी-टीम’’ बताते हुए इसका नया नामकरण ‘बीजेपी रिश्तेदार पार्टी’ किया।

खम्मम (तेलंगाना), दो जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि उनका ‘रिमोट कंट्रोल’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास है। कांग्रेस नेता ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को ‘‘भाजपा की बी-टीम’’ बताते हुए इसका नया नामकरण ‘बीजेपी रिश्तेदार पार्टी’ किया।

गांधी ने आरोप लगाया कि राव और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों ने उन्हें (बीआरएस) भाजपा के सामने झुकने को मजबूर कर दिया है। गांधी ने कहा कि उन्होंने अन्य सभी विपक्षी दलों के नेताओं से कहा है कि कांग्रेस ऐसे किसी भी समूह में शामिल नहीं होगी, जहां बीआरएस होगी।

गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बीआरएस बीजेपी रिश्तेदार समिति की तरह है। केसीआर (के चंद्रशेखर राव) सोचते हैं कि वह राजा हैं और तेलंगाना उनकी रियासत है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संसद में भाजपा के खिलाफ खड़ी रही है, लेकिन राव की पार्टी ‘‘भाजपा की बी-टीम’’ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का रिमोट कंट्रोल है।’’

गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हाल में कर्नाटक में भ्रष्ट और गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा और हमने राज्य में गरीबों, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और वंचितों के समर्थन से उन्हें हराया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा ही कुछ तेलंगाना में होने जा रहा है। एक तरफ राज्य के अमीर और शक्तिशाली लोग होंगे और दूसरी तरफ हमारे साथ गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक, किसान और छोटे दुकानदार होंगे। कर्नाटक में जो हुआ, वही तेलंगाना में भी दोहराया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी