देश की खबरें | केसीआर ने साधा भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना, विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने केंद्र सरकार पर हमले जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को उस पर 'विभाजनकारी राजनीति' करने और देशभर में गैर-भाजपा सरकारों को ''गिराने'' का प्रयास करने का आरोप लगाया।

हैदराबाद, 25 अगस्त तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने केंद्र सरकार पर हमले जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को उस पर 'विभाजनकारी राजनीति' करने और देशभर में गैर-भाजपा सरकारों को ''गिराने'' का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे 'दुष्ट' लोगों की विदाई के बाद ही देश और राज्य का भला होगा।

राव ने यहां रंगारेड्डी जिले के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद कृष्णा नदी के जल में तेलंगाना के हिस्से को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

उन्होंने पूछा, ''केंद्र की निकम्मी सरकार को हटाने के बाद ही हमारा भला होगा। हमारे तेलंगाना को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजनीति में भी एक अहम भूमिका निभानी चाहिए। क्या तेलंगाना को (भूमिका) निभानी चाहिए? क्या हमें राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए? क्या हमें आगे बढ़ना चाहिए?''

राव ने कहा, ''इन दुष्ट लोगों को अलविदा कहने के बाद ही देश का प्रायश्चित हो पाएगा'' और 'सुनहरा तेलंगाना' बन पाएगा।''

उन्होंने कहा, "तेलंगाना को राष्ट्रीय राजनीति में एक जीवंत भूमिका निभाते हुए, 'महायज्ञ' में भी भागीदार बनना चाहिए, जो यह साबित करेगा कि धार्मिक पागलपन के शिकार इन लोगों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है, जिन्होंने लोगों को विभाजित करके समाज में अधीरता पैदा की और अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों की सरकारों को गिराया।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\