देश की खबरें | ‘केबीसी’ निर्माताओं ने 16वें सीजन में मजेदार बदलाव किये : अमिताभ बच्चन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 16वें सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि नये सीजन में खेल में कई मजेदार बदलाव किये गये हैं।

मुंबई, चार अगस्त ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 16वें सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि नये सीजन में खेल में कई मजेदार बदलाव किये गये हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर केबीसी का नया सीजन 12 अगस्त से प्रसारित किया जाएगा। केबीसी सप्ताह के पांच दिन रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा।

अमिताभ बच्च ने अपने निजी ब्लॉग पर एक पोस्ट में शो से जुड़ी कई जानकारी दीं, जिसमें भारी भरकम नकद पुरस्कार भी शामिल है।

अमिताभ ने कहा, “खेल में कई नये मजेदार बदलाव किये गये हैं और इसके प्रभाव से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जब कोई प्रतियोगी अपनी कहानी सुनाता है तो उससे उमड़ने वाले भाव सबसे ऊपर होते हैं।”

अभिनेता ने कहा, “प्रतियोगी जिन विषम परिस्थितियों में जीते हैं और इतने वर्षों की हताशा के बाद जब वह खुद को ‘हॉट सीट’ पर पाते हैं तो उस क्षण उनकी भावनाएं उमड़ कर हम सब के सामने होती हैं।

चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके मुताबिक, शो में जो बदलाव किये गये हैं उनमें से एक है ‘दुगनास्त्र’, जिसके तहत ‘सुपर सवाल’ का सही जवाब देने के बाद प्रतियोगी की जीती हुई राशि दोगुनी हो जाएगी।

वीडियो में दी गयी जानकारी के मुताबिक, इसमें दिक्कत यही है कि प्रतियोगी के पास सही उत्तर चुनने के लिए कोई विकल्प नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2,640 घरों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, यहां जानें एप्लिकेशन सहित अन्य जरूरी डिटेल्स

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Guwahati Weather Update: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें गुवाहाटी के मौसम का हाल