देश की खबरें | कश्मीर: ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ कटरा में दूसरे दिन भी रहा बंद, भूख हड़ताल शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में प्रस्तावित ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बंद जारी रहा और एक दिन पहले पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

रियासी/जम्मू, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में प्रस्तावित ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी बंद जारी रहा और एक दिन पहले पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है, जो बुधवार से शुरू हुआ। उन्होंने यह घोषणा की है कि इस दौरान कटरा में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी।

समिति के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जब तक सरकार ‘रोपवे’ परियोजना को रद्द नहीं कर देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यह कटरा के उन अधिकतर लोगों की आजीविका पर हमला है, जो तीर्थयात्रा से होने वाली आय पर निर्भर हैं।’’

पिछले महीने बोर्ड ने गुफा मंदिर तक 13 किलोमीटर लंबे रास्ते पर चलने में चुनौतियों का सामना करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और अन्य लोगों को मंदिर तक पहुंचाने में आसानी के लिए रोपवे शुरू करने का निर्णय लिया था।

दुकानदारों, खच्चर वालों और पालकी मालिकों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाली समिति का कहना है कि रोपवे से स्थानीय व्यापार मालिकों की आजीविका समाप्त हो जाएगी। उन्होंने इस परियोजना को रद्द कर दिए जाने की मांग की।

कटरा में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी दुकानें, रेस्तरां तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से यातायात नदारद रहा।

समिति के एक सदस्य ने कहा कि प्रशासन उनसे बातचीत करने के बजाय बल प्रयोग कर रहा है, जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उनके नेताओं को हिरासत में लेना भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘वे जानबूझकर अपने रवैये से ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं।’’

रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए समिति के 18 सदस्यों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार रात से छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

भूख हड़ताल में भाग ले रहे प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘‘हम उनकी रिहाई की मांग करते हैं। अगर समिति के सदस्य शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए था। हम तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा नहीं कर दिया जाता।’’

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान समिति के दो नेताओं - भूपिंदर सिंह और सोहन चंद - सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वाहन में विरोध स्थल से ले जाया गया।

उधमपुर में कुछ लोगों ने श्राइन बोर्ड तथा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कटरा के लोगों की मांगों को पूरी नहीं करने के लिए उनकी आलोचना की और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की।

इस 250 करोड़ रुपये की प्रस्तावित रोपवे परियोजना का उद्देश्य ताराकोट मार्ग को सांझी छत से जोड़ना है, जो रियासी जिले में गुफा मंदिर की ओर जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज