जरुरी जानकारी | करूर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 13.51 प्रतिशत बढ़कर 521.45 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 13.51 प्रतिशत बढ़कर 521.45 करोड़ रुपये रहा है।

चेन्नई, 24 जुलाई निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 13.51 प्रतिशत बढ़कर 521.45 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 458.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

करूर वैश्य बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की आय जून, 2025 को समाप्त तिमाही में 3,015.8 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,672.88 करोड़ रुपये थी।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमेश बाबू बी ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रदर्शन संकेतक हमारे पूर्व जारी अनुमानों के अनुरूप हैं। हमने इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सफलतापूर्वक वृद्धि को आगे बढ़ाया...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वृद्धि, लाभ और परिसंपत्ति गुणवत्ता... तीनों प्रमुख मानदंडों में हमारे निरंतर और समावेशी परिणाम वर्ष की शुरुआत से हमारे प्रदर्शन की निरंतर मजबूती को प्रदर्शित करते हैं।’’

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) जून, 2025 को समाप्त तिमाही में 0.66 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.32 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज आलोच्य तिमाही में 0.19 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 0.38 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने 1:5 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। इसके तहत दो रुपये मूल्य के प्रत्येक पांच इक्विटी शेयर पर दो रुपये मूल्य का एक इक्विटी शेयर दिया जाएगा। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड