खेल की खबरें | करूण, सरफराज के अर्धशतक से भारत ए के दो विकेट पर 227 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. करुण नायर और सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों का डटकर सामना किया जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन चाय तक दो विकेट पर 227 रन बना लिए।

कैंटरबरी (इंग्लैंड), 30 मई करुण नायर और सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के गेंदबाजों का डटकर सामना किया जिससे भारत ए ने शुक्रवार को यहां चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन चाय तक दो विकेट पर 227 रन बना लिए।

नायर 91 और सरफराज 92 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 176 रन जोड़ लिये हैं ।

नायर को 89 के स्कोर पर तेज गेंदबाज अजीत सिंह डेल की गेंद पर पहली स्लिप में जीवनदान मिला । इसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने नॉर्थम्पटनशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलने के अपने अनुभव का इस्तेमाल किया । उन्होंने 85 गेंद में पचासा पूरा किया ।

टेस्ट टीम में जगह पाने से नाकाम रहे सरफराज ने एहतियात के साथ शुरूआत करते हुए 85 गेंद में 50 रन पूरे किये । अर्धशतक जमाने के बाद उन्होंने खुलकर खेलना शुरू किया ।

इंग्लैंड लायंस के तेज गेंदबाजों ने अभिमन्यु ईश्वरन (08) और यशस्वी जायसवाल (24 रन, 55 गेंद) के विकेट जल्दी झटक लिए जिसके बाद नायर और सरफराज क्रीज पर बहुत सहज दिखे।

भारत ए ने पहला विकेट कप्तान ईश्वरन के रूप में गंवाया जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

जायसवाल अपने आउट होने के तरीके से बहुत निराश होंगे। वह एक घंटे तक क्रीज पर ज्यादातर समय इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने सहज होकर खेल रहे थे लेकिन तेज गेंदबाज एडी जैक की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में कप्तान जेम्स रियू के हाथों लपके गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड