खेल की खबरें | पडिक्कल के नाबाद शतक से तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक की मजबूत शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 151 रन से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 288 रन बनाये।

चेन्नई, नौ फरवरी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 151 रन से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 288 रन बनाये।

 पडिक्कल अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मौजूदा सत्र का तीसरा और प्रथम श्रेणी करियर का छठा शतक जड़ा।

मैच में वापसी कर रहे कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल (20) जल्दी आउट हो गये। मयंक रेलवे के खिलाफ टीम के पिछले मैच को नहीं खेल पाये थे। उन्होंने विमान में गलती से कोई तरल पदार्थ पी लिया था जिससे उनके मुंह और गले में जलन होने लगी थी।

पडिक्कल ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ (57) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अजित राम ने समर्थ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कर्नाटक ने 226 रन के स्कोर पर अपना  तीसरा विकेट गंवाया लेकिन पडिक्कल ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा।

दिन का खेल खत्म होते समय हार्दिक राज (35) उनके साथ क्रीज पर मौजूद थे।

तमिलनाडु के लिए आर साई किशोर ने तीन विकेट चटकाये।

चंडीगढ़ में ग्रुप के अन्य मुकाबले में कप्तान मनन वोहरा की 134 रनों की शानदार पारी से त्रिपुरा के खिलाफ चंडीगढ़ छह विकेट पर 282 रन बनाये।

टीम ने 34 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद वोहरा को अंकित कौशिक (76) का अच्छा साथ मिला।

सूरत में रेलवे ने गोवा के खिलाफ नौ विकेट पर 293 रन बनाये। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सूरज आहूजा (81) और कप्तान उपेन्द्र यादव (91) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया।

गुजरात ने मोहाली में प्रियांक पंचाल (77) और आदित्य पटेल (58) के बीच 145 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब के खिलाफ आठ विकेट पर 250 रन बनाये।

पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड