देश की खबरें | कर्नाटक: यातायात पुलिसकर्मी ने रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने बोनट पर लटकाकर घसीटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ड्यूटी पर तैनात एक यातायात पुलिस अधिकारी ने जब नियमित जांच एवं सत्यापन के लिए एक कार को रोकने की कोशिश की तो उसके चालक ने अधिकारी को बोनट पर लटकाकर कई मीटर तक घसीटा। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिवमोग्गा (कर्नाटक), 25 अक्टूबर ड्यूटी पर तैनात एक यातायात पुलिस अधिकारी ने जब नियमित जांच एवं सत्यापन के लिए एक कार को रोकने की कोशिश की तो उसके चालक ने अधिकारी को बोनट पर लटकाकर कई मीटर तक घसीटा। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित सह्याद्री कॉलेज के पास हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी द्वारा कार को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक ने पहले तो वाहन की रफ्तार को धीमा किया लेकिन अचानक गति बढ़ा दी जिसके कारण कार के आगे खड़े पुलिसकर्मी को कूदकर बोनट पर चढ़ना पड़ा।
उसने बताया कि कार चालक ने बोनट से चिपके पुलिसकर्मी को कई मीटर तक घसीटा और उसके बाद उसने कार रोकी और फिर भाग गया।
पुलिस ने बताया कि उसने मामला दर्ज कर लिया है।
उसने बताया कि चालक की पहचान केबल ऑपरेटर मिथुन जगदले के रूप में की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)