देश की खबरें | कर्नाटक: आर्थिक तंगी और ऋणदाताओं के उत्पीड़न से परेशान एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के तुमकुरु जिले के सदाशिवनगर इलाके में आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तुमकुरु (कर्नाटक), 27 नवंबर कर्नाटक के तुमकुरु जिले के सदाशिवनगर इलाके में आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आर्थिक समस्याओं और ऋणदाताओं के उत्पीड़न को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने रविवार शाम को अपने बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में मृतक दंपती गरीब शाब (46) तथा उसकी पत्नी सुमैया (33) सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मृतक बच्चों की पहचान हजीरा (14), मो. सुभान (11) तथा मो. मुनीर (9) के रूप में की है, जबकि आरोपियों में मृतक दंपती के अलावा कलंदर, उसकी बेटी सानिया, बेटा शाहबाज, पड़ोसी शबाना और उसकी बेटी शामिल हैं।

पुलिस को गरीब शाब द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उन्होंने राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर और पुलिस अधिकारियों से उन लोगों को दंडित करने का अनुरोध किया है, जिसने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।

शाब ने वीडियो में कहा है कि वह तुमकुरु के शिरा तालुक के लक्केनहल्ली गांव का रहने वाला है तथा अपनी आजीविका के लिए 'कबाब' बेचता था।

शाब बेहद गरीबी में जी रहा था और उसने कलंदर समेत कई लोगों से पैसे उधार लिये थे। ऋणदाता कथित तौर पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को परेशान करते थे।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परमेश्वर ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह मामले की पूरी जांच कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट