खेल की खबरें | कौशिक के सात विकेट और पडिक्कल के अर्धशतक से कर्नाटक ने पंजाब पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक के सात विकेट और देवदत्त पडिक्कल के नाबाद अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन पंजाब पर शिकंजा कस दिया।

हुबली (कर्नाटक), पांच जनवरी तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक के सात विकेट और देवदत्त पडिक्कल के नाबाद अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन पंजाब पर शिकंजा कस दिया।

कौशिक ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए 41 रन देकर सात विकेट चटकाए जिससे पंजाब की टीम पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई। पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 79 गेंद में 44 रन की पारी खेली।

मेजबान टीम इसके जवाब में पडिक्कल की नाबाद 80 रन की पारी से स्टंप तक तीन विकेट पर 142 रन बनाकर बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गई है।

पडिक्कल ने सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन भी जोड़े।

वलसाड में तेज गेंदबाजों एम मोहम्मद (44 रन पर पांच विकेट) और संदीप वारियर (57 रन पर चार विकेट) ने मिलकर नौ विकेट चटकाए जिससे तमिलनाडु ने गुजरात को पहली पारी में 236 रन पर समेट दिया।

गुजरात के लिए उमंग कुमार 110 गेंद में 76 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। मनन हींगराजिया ने भी 65 रन की पारी खेली।

चंडीगढ़ में तेज गेंदबाज युवराज सिंह ने 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे रेलवे ने चंडीगढ़ को सिर्फ 96 रन पर ढेर कर दिया।

रेलवे ने इसके जवाब में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 73 रन बना लिए हैं। शिवम चौधरी 45 जबकि विवेक सिंह 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

उधर अगरतला में ग्रुप के एक अन्य मैच में श्रीदम पॉल (162 गेंद में 112 रन) के शतक और अनुभवी बल्लेबाज गणेश सतीश (129 गेंद में नाबाद 59) के अर्धशतक की मदद से त्रिपुरा ने गोवा के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 261 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\