देश की खबरें | कर्नाटक: भाजपा विधायकों के निलंबन के मुद्दे पर विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू टी कादर ने बृहस्पतिवार को सदन के उपाध्यक्ष रुद्रप्पा लमानी और विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी के साथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।

बेंगलुरु, 20 जुलाई कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू टी कादर ने बृहस्पतिवार को सदन के उपाध्यक्ष रुद्रप्पा लमानी और विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी के साथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।

बताया जाता है कि उन्होंने विधानसभा के इस सत्र की समाप्ति तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 विधायकों को निलंबित किये जाने से जुड़ी परिस्थितियों से राज्यपाल को अवगत कराया।

विधानसभा में बुधवार को प्रस्ताव पारित कर 10 विधायकों को निलंबित किया गया जिनमें चार पूर्व मंत्री- आर अशोक, डॉ सी एन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार और अरागा ज्ञानेंद्र शामिल हैं।

भाजपा के सदस्यों को विधेयकों की प्रतियों और कार्यसूची समेत अन्य दस्तावेज फाड़ने और उन्हें आसन की ओर उछाले जाने के बाद ‘अशोभनीय और अपमानजनक आचरण’ के लिए निलंबित किया गया है।

भाजपा और जनता दल (सेकुलर) ने विधायकों के निलंबन के खिलाफ बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

सदन की बैठक आज सुबह जब शुरू हुई तो विपक्ष की ओर से केवल जी जनार्दन रेड्डी (कल्याण राज्य प्रगति पक्ष) उपस्थित थे।

भाजपा विधायकों ने इस घटनाक्रम पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट