देश की खबरें | कर्नाटक: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उडुपी, आठ जुलाई जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने प्रधानाचार्य के इस कदम के पीछे आर्थिक परेशानी की आशंका व्यक्त की है।

मृतक कुबेर धर्म नायक उर्फ कुबेरअप्पा (49) हल्लिहोले गांव में सुलगोडु सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कमलाशिले पुल के पास घटी। उसने बताया कि नायक को एक पेड़ से लटका पाया गया। उनका दोपहिया वाहन पास में ही था जिस पर उनका रेनकोट टंगा था। मूलरूप से चित्रदुर्ग के निवासी नायक होसंगड़ी के सरकारी आवास में अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते थे।

वह शिक्षा विभाग में वर्ष 2002 से सेवारत थे और वर्ष 2022 में पदोन्नति मिलने पर प्रधानाचार्य बने थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट से पता चलता है कि नायक ने कई जगहों से कर्ज ले रखा था जिनमें से एक कर्ज ‘चिट फंड’ से लिया गया था।

बिंदूर क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों और प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शंकरनारायण थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

Intern नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड