देश की खबरें | कर्नाटक : पुलिस ने कुख्यात बदमाश की हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

मंगलुरु, 14 अगस्त कर्नाटक के मंगलुरु में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले के उल्लाल में 11 अगस्त 2024 की रात लगभग 10 बजे पांच हमलावरों ने धारदार हथियारों से एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी समीर अली के रूप में हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नौशाद (26), नियाज (23), तन्नीर तन्नु (27) और मोहम्मद इस्ताल उर्फ इक्कू (28) के रूप में हुई है।

पुलिस मामले में पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक समीर के खिलाफ उल्लाल थाने में नौ आपराधिक मामले दर्ज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\