देश की खबरें | कर्नाटक : चेक बाउंस मामले में एमयूडीए ‘घोटाले’ के शिकायतकर्ता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैसूरु की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में पेश न होने पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) के कथित भूमि ‘घोटाले’ के शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

मैसूरु (कर्नाटक), दो अक्टूबर मैसूरु की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में पेश न होने पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) के कथित भूमि ‘घोटाले’ के शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

कृष्णा के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह (कृष्णा) मंगलवार को अदालत में उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और अन्य के खिलाफ एमयूडीए भूखंड आवंटन मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों द्वारा जारी नोटिस के बाद लोकायुक्त पुलिस के समक्ष उपस्थित होना था।

सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों जगह एक ही दिन उपस्थित होना था। ऐसे में समय अभाव के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके और उन्होंने शीघ्र ही अदालत में उपस्थित होने का वचन दिया है।’’

लोकायुक्त पुलिस ने कृष्णा की याचिका के आधार पर विशेष अदालत के निर्देश के बाद एमयूडीए भूखंड आवंटन मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को उस भूखंड का सर्वेक्षण किया, जिसके बदले में मैसूर में सिद्धरमैया की पत्नी को ‘‘अवैध रूप से’’ 14 भूखंड आवंटित किए गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 3.16 एकड़ भूमि का दौरा करने वाली टीम में विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी, सर्वेक्षक और एमयूडीए के नगर योजना विभाग के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कृष्णा भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान