देश की खबरें | कर्नाटक विधानमंडल का सत्र 13 सितंबर से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक कैबिनेट ने विधानमंडल का सत्र 10 दिन की अवधि के लिए अगले महीने आहूत करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

बेंगलुरु, 19 अगस्त कर्नाटक कैबिनेट ने विधानमंडल का सत्र 10 दिन की अवधि के लिए अगले महीने आहूत करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जीसी मधुस्वामी ने कहा, “ हमने विधानमंडल का 10 दिनी सत्र 13 से 24 सितंबर तक बुलाने का फैसला किया है।”

कैबिनेट बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सत्र बेंगलुरु के विधान सौध में होगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद यह विधानमंडल का पहला सत्र है।

कैबिनेट ने विभिन्न "अमृत" कार्यक्रमों को भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर की थी।

मंत्री ने कहा कि चुनिंदा 750 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट टीचिंग क्लास, लैब और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने पर कुल 75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से "शुची" कार्यक्रम के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन पैड वितरित करने का भी निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने