खेल की खबरें | समर्थ की शतकीय पारी से कर्नाटक मजबूत स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कप्तान मयंक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और अर्धशतक लगाते हुए समर्थ के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

कर्नाटक के कप्तान मयंक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और अर्धशतक लगाते हुए समर्थ के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

मयंक ने 82 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े। वह लक्ष्य गर्ग (48 रन पर एक विकेट) की गेंद पर आउट हुए।

समर्थ को इसके बाद ओनत का अच्छा साथ मिला और दोनों ने अर्जुन तेंदुलकर, गर्ग, दर्शन मिसल और मोहित रड़कर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाये।

समर्थ की 238 गेंद में 14 चौके जड़ित पारी का अंत तेंदुलकर (30 रन पर एक विकेट) की गेंद पर हुआ। समर्थ ने लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। उन्होंने इससे सेना और पुडुचेरी के खिलाफ भी तीन अंक में रन बनाये थे।

मिसल (73 रन पर एक विकेट) ने पारी के 86वें ओवर में निकिन जोस (नौ रन) को आउट कर गोवा को तीसरी सफलता दिलायी।

ग्रुप के अन्य मैचों में थुंबा में केरल ने जलज सक्सेना के पांच विकेट से छत्तीसगढ़ को 50 ओवर के अंदर 149 रन पर आउट कर स्टंप्स तक दो विकेट पर 100 रन बना लिये।

राजस्थान ने पुडुचेरी के खिलाफ नौ विकेट पर 333 रन बनाये।  मानव सुतार 95 रन पर खेल रहे है जबकि दीपक हुड्डा ने 94 रन का योगदान दिया।

सेना ने चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी से जमशेदपुर में झारखंड के खिलाफ छह विकेट पर 326 रन बनाकर शानदार शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड