देश की खबरें | कर्नाटक उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा के खिलाफ मामले की सुनवाई एक हफ्ते के लिए स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले को रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

बेंगलुरु, 26 जुलाई कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले को रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है और उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था।

उच्च न्यायालय ने पुलिस को भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ जल्दबाजी में कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया था।

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दी और इसके साथ ही येदियुरप्पा को गिरफ्तारी से एक हफ्ते की राहत मिल गई।

एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी बेटी के साथ किसी शिकायत के संबंध में येदियुरप्पा से मिलने गई तो उन्होंने उसकी 17 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने येदियुरप्पा को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए दो बार नोटिस भेजा लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री पेश नहीं हुए।

इसके बाद पुलिस ने शहर की एक अदालत का रुख किया, जिसके बाद येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

इस बीच येदियुरप्पा ने उच्च न्यायालय का रुख किया और प्राथमिकी को गलत बताते हुए उसे रद्द करने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा