देश की खबरें | कर्नाटकः कोरोना वायरस प्रसार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सतर्क किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह दूसरी लहर की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह दूसरी लहर की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह रेखांकित करते हुए कि 8 से 10 राज्यों में सक्रिय मामले बहुत ज्यादा हैं और महाराष्ट्र में करीब 2.84 लाख, केरल में 24,000 और कर्नाटक में 19,000 लोग उपचाराधीन है, उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि दूसरी लहर आ गयी है। ऐसे में अगर हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो खतरा आसन्न है।’’

मंत्री ने लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और दो गज की दूरी के नियम का पालन करने की अपील की। राज्य में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से 1.6 प्रतिशत ज्यादा है जो अच्छा संकेत नहीं है।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। रोजाना एक लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पाबंदियां लगायी गयी हैं और आने वाले दिनों में सरकार और कड़े कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मैंने मुख्यमंत्री से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है और मुख्यमंत्री इस संबंध में उचित कदम उठाएंगे।’’

स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण पर सुधाकर ने बताया कि बीदर 113 प्रतिशत, धारवाड़ ने 107 और गडग ने 103 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज