देश की खबरें | अनुसूचित जाति एवं जनजाति को न्याय देने के लिए हर कदम उठाएगी कर्नाटक सरकार: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाएगी।

विजयनगर (कर्नाटक), 12 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति को न्याय दिलाने के लिए हर कदम उठाएगी।

अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाने का निर्णय लेने के कुछ दिन बाद बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने की चेष्टा कर रही है।

बोम्मई ने कर्नाटक में ‘जनसंकल्प यात्रा’ के दौरान विजयनगर जिले में एक जनसभा में कहा, ‘‘ हम अनुसूचित जाति/जनजाति को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। आपने वीर शैव-लिंगायत समेत समुदायों और पिछड़े समुदायों को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन अब दलितों के मन में डर नहीं है क्योंकि हम उनके साथ हैं।’’

उन्होंने सिद्धरमैया की अगुवाई वाली पिछली सरकार पर अनुसूचित जाति/ जनजाति को सशक्त करने के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। उन्होंने सिद्धरमैया सरकार पर अनुसूचित जाति/जनजाति के कल्याणार्थ निर्धारित राशि को खर्च नहीं करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ अब हम अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों के लिए योजनाएं लाये हैं जिनसे उनकी स्थिति सुधरेगी।’’

उन्होंने कांग्रेस नेताओं खासकर सिद्धरमैया पर चेताया कि वे येदियुरप्पा के बारे में बुरा नहीं बोलें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले डेढ़ दशक में उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यदि आप येदियुरप्पा के बारे में बुरा बोलते रहेंगे तो राज्य के लोग आपको सबक सिखायेंगे।’’

उन्होंने कांग्रेस पर बस एक समुदाय को प्रोत्साहन देने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर चुप्पी साध लेने का आरोप लगाया।

बोम्मई ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उपहास उड़ाते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस एक डूबता जहाज है , इसी वजह से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गयी है। राहुल गांधी सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी शिवकुमार को एकजुट करने की कोशिश करते-करते थक गये। वह कैसे अपनी भारत जोड़ो यात्रा से भारत को एकजुट कर सकते हैं?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड