देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझीं महिला अफसरों का किया तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के खुलेआम झगड़े से असहज हुई कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को उनका तबादला कर दिया। हालांकि उनकी नई तैनाती स्पष्ट नहीं की गई है।

बेंगलुरु, 21 फरवरी दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के खुलेआम झगड़े से असहज हुई कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को उनका तबादला कर दिया। हालांकि उनकी नई तैनाती स्पष्ट नहीं की गई है।

आईपीएस अधिकारी और कर्नाटक राज्य हथकरघा विकास निगम की प्रबंध निदेशक रूपा डी और आईएएस अधिकारी एवं हिंदू धर्म एवं परमार्थ दान आयुक्त रोहिणी सिंधूरी दसारी ने एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं।

रूपा के पति और सर्वेक्षण बंदोबस्त एवं भूमि रिकार्ड आयुक्त मनीष मौदगिल को तत्काल प्रभाव से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया है।

दो वरिष्ठ महिला नौकरशाहों के बीच सार्वजनिक तू-तू, मैं-मैं बढ़ने से सरकार की फजीहत के बीच कई मंत्रियों ने उनके आचरण को लेकर असंतोष जताया था और सेवा नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

रूपा और रोहिणी के बीच का झगड़ा सोमवार को मुख्य सचिव वंदिता शर्मा के कार्यालय पहुंचा था और दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए एक-दूसरे के विरूद्ध आवेदन दिया था।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार रात को कहा था कि मुख्य सचिव ने दोनों की अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से अखिल भारतीय सेवा नियमावली का पालन करने का निर्देश दिया था और दोनों इस बात पर राजी हो गयी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आशा करता हूं कि वे नियमों का पालन करेंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\