देश की खबरें | कर्नाटक सरकार रेहड़ी पटरी वालों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रेहड़ी पटरी वालों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका समग्र विकास सुनिश्चित करेगी।

बेंगलुरु, सात अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रेहड़ी पटरी वालों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका समग्र विकास सुनिश्चित करेगी।

यह आश्वासन राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे उस पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने (राहुल ने) कर्नाटक में रेहड़ी-पटरी वालों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

सिद्धरमैया ने अपने जवाब में राहुल गांधी को बताया कि कर्नाटक ‘स्ट्रीट वेंडर्स रूल्स’ तैयार करने वाले शुरुआती राज्यों में से एक था। इसकी प्रक्रिया 2013 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में उनके (सिद्धरमैया के) कार्यकाल के दौरान शुरू की गई थी।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि रेहड़ी पटरी वालों का सर्वेक्षण और रेहड़ी पटरी वालों से संबंधित विभिन्न नगर समितियों के चुनाव पहली बार क्रमशः 2017 और 2019 में कर्नाटक में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आयोजित किए गए थे।

यही प्रक्रिया 2022 में भी दोहराई जानी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा, “लेकिन जैसे ही हम राज्य में सत्ता में लौटे, हमने सुनिश्चित किया कि रेहड़ी पटरी अधिनियम, 2014 के अनुसार रेहड़ी पटरी वालों का नया सर्वेक्षण कराया जाए।”

सिद्धरमैया के अनुसार, सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और बेंगलुरु शहर में 27,655 विक्रेता पंजीकृत हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड