देश की खबरें | कर्नाटक : बीदर में शादी से इनकार करने पर पिता ने 18 वर्षीय बेटी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीदर में एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता की पसंद के व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीदर (कर्नाटक), आठ फरवरी बीदर में एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता की पसंद के व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे जिले के औराद तालुका में घटी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोतीराम को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की का अपनी जाति के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। पिछले महीने वह उसके साथ चली गई थी, जिसके बाद माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को तलाश कर लड़की को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने लड़की को उसकी पसंद के किसी व्यक्ति से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसके मना करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि जब घटना हुई, तब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू