देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव:कांग्रेस ने शेट्टर को दिया टिकट, मुख्यमंत्री बोम्मई के खिलाफ मोहम्मद युसूफ को उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का नाम भी शामिल है।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सात उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का नाम भी शामिल है।

शेट्टर हाल में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, शेट्टर को हुबली धारवाड़ मध्य सीट से टिकट दिया गया है। वह इसी सीट से छह बार के विधायक हैं।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिगगांव सीट पर मोहम्मद युसूफ सवानूर को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने चिकमगलूर से एच डी थमैया को उम्मीदवार बनाया है। वहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता सी टी रवि मौजूदा विधायक हैं।

कांग्रेस ने गत 15 अप्रैल को 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। इसमें कोलार विधानसभा क्षेत्र में कोथुर जी मंजूनाथ को उम्मीदवार बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट के साथ-साथ इस निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उनका नाम वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया जा चुका है।

हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। गत छह अप्रैल को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में उसके 41 उम्मीदवार और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था। सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

कांग्रेस अब तक कुल 216 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब उसे और 8 सीट पर उम्मीदवार घोषित करना शेष रह गया है।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\