देश की खबरें | कर्नाटक चुनाव : मुख्यमंत्री बोम्मई, सिद्धरमैय्या, शेट्टर ने नामांकन भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टर ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरा। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 10 मई को मतदान होना है।

बेंगलुरु, 19 अप्रैल मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टर ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरा। राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 10 मई को मतदान होना है।

नामांकन की अंतिम तिथि में महज एक दिन बचा हुआ है और कल (बृहस्पतिवार) अमावस्या है, जिसे समाज के कुछ तबकों में अशुभ माना जाता, ऐसे में ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपना पर्चा आज (बुधवार) ही भरा।

पर्चा भरने आए सभी उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे, जो ढोल-नगाड़े बजा रहे थे, पार्टी के झंडे लहरा रहे थे और नारे लगा रहे थे।

बोम्मई ने हावेरी जिले के अपने पारंपरिक शिगगांव सीट से पर्चा भरा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष्ज्ञ जत प्रकाश नड्डा और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार सुदीप उनके साथ थे।

पर्चा भरने से पहले बोम्मई ने मंदिरों में दर्शन-पूजा किए और बड़ा रोडशो करने के बाद नड्डा और सुदीप के साथ शिगगांव में जनसभा को संबोधित किया।

बोम्मई शिगगांव सीट से 2008 से अभी तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हें और चौथी बार निर्वाचित होना चाहते हैं। उन्होंने इससे पहले ‘शुभ मुहुर्त’ में 15 अप्रैल को एक सेट नामांकन भरा था।

विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने वरुणा सीट से अपना पर्चा भरा। उन्होंने फिर से कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव होगा।

पर्चा भरने से पहले कांग्रेस नेता ने भी मंदिरों में दर्शन-पूजा किए, रोडशो के बाद जनसभा को संबोधित किया।

सिद्धरमैया के पुत्र यतिन्द्र सिद्धरमैया फिलहाल वरुणा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। आठ बार विधायक निर्वाचित हुए 75 वर्षीय सिद्धरमैया इससे पहले दो बार वरुणा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 2008 में चुनाव जीतकर वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे जबकि 2013 में चुनाव जीतने के बाद वह राज्य के मुख्यमंत्री बने।

हुब्बल्ली-धारवाड़-सेंट्रल सीट से टिकट नहीं मिलने के नाराजगी में हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भी आज इसी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा। पर्चा भरने के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता एम. बी. पाटिल और आर. वी. देशपांडे मौजूद थे।

उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के राज्य महासचिव महेश टेंगिन्काई ने भी आज ही अपना पर्चा भरा।

भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा द्वारा शिवमोगा जिले का शिकारीपुरा सीट छोड़े जाने के बाद यहां से उनके पुत्र व भाजपा उपाध्यक्ष बी. वाई विजयेन्द्र ने आज पर्चा भरा।

विजयेन्द्र के साथ उनके पिता येदियुरप्पा ने पर्चा भरने के पहले रोडशो किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले 17 अप्रैल को भी एक सेट नामांकन भरा था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने अपनी परंपरागत सीट, तुमकुरु जिले के कोराटागेरे से पर्चा भरा। उन्होंने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रोडशो किया।

बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त व चामराजपेट से भाजपा उम्मीदवार भास्कर राव ने भी आज नामांकन भरा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह उनके साथ थे।

इनके अलावा भाजपा के मंत्रियों वी. सुनील कुमार (कारकला) और वी. सोमन्ना (चामराजनगर); विधायक एस. आर. विश्वनाथ (येलाहन्का); कांग्रेस के प्रिया कृष्णा (गोविंदराजनगर) और रघुनाथ नायडू (पद्मनाभनगर) ने अपना पर्चा भरा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट