देश की खबरें | कर्नाटक : अदालत ने जद (एस) नेता सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक मामले में जनता दल (सेक्युलर) के विधान पार्षद (एमएलसी) सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी।

बेंगलुरु, नौ जुलाई बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक मामले में जनता दल (सेक्युलर) के विधान पार्षद (एमएलसी) सूरज रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने पहले अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

विशेष लोक अभियोजक ने सूरज रेवन्ना को जमानत देने के खिलाफ दलीलें दी थीं।

सूरज होलेनरसिपुरा के विधायक एच.डी. रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं।

विशेष लोक अभियोजक ने दलील दी कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। साथ ही कहा कि सूरज को जमानत देने से इस मामले में सबूत नष्ट हो सकते हैं।

हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड