देश की खबरें | कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने केंद्र पर युवा आंदोलन को ‘अस्थिर’ करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को केंद्र पर युवा आंदोलन को ‘अस्थिर’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा कोविड-19 के खिलाफ राहत अभियान का समन्वय कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. से पूछताछ किये जाने को लेकर यह टिप्पणी की।

बेंगलुरु, 15 मई कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को केंद्र पर युवा आंदोलन को ‘अस्थिर’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा कोविड-19 के खिलाफ राहत अभियान का समन्वय कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. से पूछताछ किये जाने को लेकर यह टिप्पणी की।

शिवकुमार ने कहा, “दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को यह पता होना चाहिए कि श्रीनिवास युवा आंदोलन के दिग्गजों में से एक हैं। बिना किसी राजनीतिक शक्ति के राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा व योगदान की समूचे राष्ट्र और विश्व मीडिया द्वारा सराहना की गई है।”

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘हमें श्रीनिवास पर गर्व है, खासतौर पर इसलिये क्योंकि वह कर्नाटक से आते हैं और वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।’’

उन्होंने कहा, “…वह (श्रीनिवास) न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि राष्ट्र के लिये बड़ी संपदा हैं। मैं केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना करता हूं, वे युवा आंदोलन को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को उनके साथ खड़ा होना होगा, वह राजनीतिक कार्य में नहीं लगे हैं, बल्कि वह मानवता के लिये काम कर रहे हैं।”

श्रीनिवास ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह पूछताछ की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी