देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कांग्रेस आलाकमान की कठपुतली बन गए हैं: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपने मंत्रिमंडल में अपनी पसंद के मंत्री चुनने की आजादी नहीं है।

बेंगलुरु, 20 मई भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शनिवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपने मंत्रिमंडल में अपनी पसंद के मंत्री चुनने की आजादी नहीं है।

कटील ने कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल द्वारा सिद्धरमैया को लिखा गया पत्र अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री पहले दिन से ही कांग्रेस आलाकमान की कठपुतली बन गए हैं।

पत्र में, वेणुगोपाल ने आठ विधायकों की सूची साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में उनके नामों को मंजूरी दे दी है।

वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा, "आपसे यह देखने का अनुरोध किया जाता है कि इस निर्णय को उपयुक्त कानून के प्रावधानों के अनुसार क्रियान्वित किया जाए।"

कटील ने ट्वीट किया, "यह पत्र इस बात का प्रमाण है कि सिद्धरमैया को यह तय करने की स्वतंत्रता नहीं है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में किसे मंत्री बनाया जाना चाहिए। समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले सिद्धरमैया पहले दिन से ही कांग्रेस आलाकमान की कठपुतली और ‘रबड़ स्टाम्प’ मुख्यमंत्री बन गए हैं।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

सिद्धरमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट