देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू, भाजपा नेता अरुण सिंह से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मंगलवार को यहां शिष्टाचार भेंट की।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मंगलवार को यहां शिष्टाचार भेंट की।

अपने मंत्रिमंडल के विस्तार से संबंधित मामलों की चर्चा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व से करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद बोम्मई ने भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह से भी मुलाकात की।

कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री ने नायडू से संसद भवन में मुलाकात की। नायडू राज्यसभा के सभापति भी हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बोम्मई की नायडू से मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बोम्मई ने नायडू और सिंह दोनों के साथ अलग-अलग सौहार्दपूर्ण चर्चा की।

नये मुख्यमंत्री एक अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। सोमवार की रात, बोम्मई ने करीब एक घंटे तक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा की थी। बैठक के बाद, बोम्मई ने कहा कि उन्होंने दो-तीन मसौदा सूची सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख और चर्चा करेंगे तथा मंगलवार की शाम नये मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि नये मंत्रियों के नाम तय होने पर, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील से चर्चा के बाद शपथग्रहण समारोह का दिन तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया मंत्रिमंडल क्षेत्रीय एवं सामाजिक प्रतिनिधित्वों समेत सभी कारकों को संतुलित करते हुए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बोम्मई ने 26 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

फिलहाल वह सरकार में अकेले कैबिनेट मंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू