देश की खबरें | कर्नाटक: शौचालय वीडियो मामले की जांच के लिए सीआईडी की टीम उडुपी पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम एक कॉलेज के शौचालय में विवादित वीडियो बनाने से संबंधित मामले की जांच के लिए मंगलवार को यहां पहुंची।

उडुपी (कर्नाटक), आठ अगस्त अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम एक कॉलेज के शौचालय में विवादित वीडियो बनाने से संबंधित मामले की जांच के लिए मंगलवार को यहां पहुंची।

कर्नाटक सरकार ने यह मामला सोमवार को जिला पुलिस से लेकर सीआईडी को सौंप दिया था।

पुलिस उपाधीक्षक अंजुमाला नायक के नेतृत्व में टीम उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और मामले से संबंधित जानकारी एकत्र की।

सीआईडी टीम ने अब तक जांच का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक एच.ए. मछिंद्र और पुलिस उपाधीक्षक बेलियप्पा के साथ चर्चा की।

पुलिस ने कहा कि टीम पीड़िता, आरोपी छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधियों से सबूत जुटाएगी।

19 जुलाई को हुई इस घटना ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया था और शहर में कई विरोध प्रदर्शन हुए थे। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान पैरामेडिकल कॉलेज के शौचालय में एक लड़की की वीडियो बनाने की आरोपी तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

कुछ हलकों में घटना को सांप्रदायिक नजरिए से देखा गया क्योंकि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग धर्मों से संबंध रखती हैं।

भाजपा ने तीन लड़कियों की गिरफ्तारी और घटना की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच की मांग को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू