देश की खबरें | कर्नाटक : कार नदी में गिरी, दो लोगों के ड्रबने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को मंजेश्वर-पुत्तुर- सुब्रमण्य राज्य उच्चपथ से एक कार एक नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों के डूबने की आशंका है।

मंगलुरु (कर्नाटक), 10 जुलाई कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को मंजेश्वर-पुत्तुर- सुब्रमण्य राज्य उच्चपथ से एक कार एक नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों के डूबने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि कार विट्टल कस्बे के कुंडाडका का रहने वाला धनुष (26) चला रहा था। उसके साथ उसका साला व मंजेश्वर निवासी धनुष (21) था।

दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश सोनवणे ने बताया कि हादसे की जानकारी नजदीक की मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली।

उन्होंने बताया कि कार शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे नदी में गिरी और स्थानीय पुलिस, दमकल और आपात सेवा के कर्मचारी तलाश अभियान चला रहे हैं, जिसमें स्थानीय लोग और सवनूर के चार गोताखोर भी सहायता कर रहे हैं।

घंटों की तलाश के बाद रविवार दोपहर कार को बाहर निकालने में सफलता मिली, लेकिन उसमें सवार दो यात्रियों का पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि दोनों के नदी की तेज धार में बहने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\