देश की खबरें | कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार 13 या 14 जनवरी को, भाजपा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल 13 या 14 जनवरी को होगा और शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को आमंत्रित किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल 13 या 14 जनवरी को होगा और शपथ-ग्रहण समारोह के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि सात नये चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या फेरबदल।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और कर्नाटक प्रभारी (महासचिव अरुण सिंह) की सुविधा के अनुसार 13 या 14 जनवरी को शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।’’

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि करीब सात सदस्यों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

जब पूछा गया कि यह मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या फेरबदल तो उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं। आपको पता चल जाएगा।’’

इससे पहले येदियुरप्पा ने रविवार को नयी दिल्ली में कैबिनेट विस्तार की कवायद पर नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात नयी दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि 13 जनवरी अपराह्न में सात सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और वह सोमवार को विचार-विमर्श के बाद उनके नाम तय करेंगे।

येदियुरप्पा पिछले कुछ समय से कैबिनेट विस्तार के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने गत 18 नवंबर को नयी दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान इस कवायद के लिए केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी की प्रतीक्षा करने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड