देश की खबरें | कर्नाटक मंत्रिमंडल ने 3,400 करोड़ रु की परियोजनाओं को मंजूरी दी, बेंगलुरु संभाग को बड़ा हिस्सा मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को यहां नंदी हिल्स पर आयोजित बैठक में 3,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें से 2,050 करोड़ रुपये अकेले बेंगलुरु संभाग के तहत आने वाले जिलों के लिए निर्धारित किये गए हैं।

चिकबल्लापुर(कर्नाटक), दो जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को यहां नंदी हिल्स पर आयोजित बैठक में 3,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें से 2,050 करोड़ रुपये अकेले बेंगलुरु संभाग के तहत आने वाले जिलों के लिए निर्धारित किये गए हैं।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) के सम्मान में बंगलौर सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह बंगलौर सिटी यूनिवर्सिटी रखा जाएगा, जैसा कि बजट में प्रस्तावित है।

राज्य के सभी चार राजस्व संभागों में ऐसी बैठकें आयोजित करने के सरकार के निर्णय के अनुसार, मंत्रिमंडल की बैठक यहां बेंगलुरू संभाग के अंतर्गत नंदी हिल्स पर आयोजित की गई।

बैठक के बाद सिद्धरमैया ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने इस कैबिनेट बैठक में बेंगलुरू संभाग से संबंधित 90 प्रतिशत विषयों पर चर्चा की और निर्णय लिए। 3,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं या विकास कार्यों को मंजूरी दी गई और इसमें से 2,050 करोड़ रुपये अकेले बेंगलुरू संभाग के लिए हैं।’’

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, झील से जुड़ी परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श किया गया तथा मंत्रिमंडल द्वारा उन्हें मंजूरी दी गई।

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने अवैध खनन की जांच की प्रगति की समीक्षा करने, आगे उठाए जाने वाले कदमों की सिफारिश करने तथा एक महीने के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए कानून मंत्री एच के पाटिल की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति के गठन की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी