देश की खबरें | कर्नाटक : भाजपा में ‘आंतरिक कलह’ पर बोम्मई ने जताई नाराजगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बोम्मई ने उम्मीद जताई कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही प्रदेश इकाई के घटनाक्रमों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा और सभी प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा कर उचित निर्णय लेगा।

बोम्मई ने उम्मीद जताई कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही प्रदेश इकाई के घटनाक्रमों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा और सभी प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा कर उचित निर्णय लेगा।

बोम्मई ने एक बयान में कहा, “ऐसे समय में जब लोग, खासकर किसान व महिलाएं संकट में हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के कुशासन के कारण राज्य में हिंसा व आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं, विपक्षी भाजपा दुर्भाग्य से मौजूदा सरकार के खिलाफ लड़ने के बजाय आंतरिक कलह का सामना कर रही है।”

पार्टी के भीतर गुटबाजी उस समय खुलकर सामने आ गई है, जब राज्य इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र का विरोध करने वाले नेताओं का एक समूह सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ आरोप लगाने और उन्हें हटाने की मांग में जुटा है।

वहीं विजयेंद्र का समर्थन करने वाला एक अन्य गुट खुले तौर पर असंतोष व्यक्त करने वालों और पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को निष्कासित करने की मांग कर रहा है।

विजयेंद्र को नवंबर 2023 में भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने से कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है, जिन्होंने बार-बार उनके नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट