देश की खबरें | कर्नाटक : भाजपा की पुराने मैसुरु क्षेत्र के वोक्कालिगा नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के नेताओं ने बताया कि आगामी चुनाव में भाजपा जमीन पर काम कर रही है और सामन विचार वाले लोगों से संपर्क कर रही है।

भाजपा के नेताओं ने बताया कि आगामी चुनाव में भाजपा जमीन पर काम कर रही है और सामन विचार वाले लोगों से संपर्क कर रही है।

भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस क्षेत्र में रिकॉर्ड सीटों पर जीत दर्ज करेगी क्योंकि वह कुछ समय से जमीन पर काम कर रही है और बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर रही है।

पार्टी महासचिव सिंह ने कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार में वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले सात मंत्री हैं। समुदाय का केंद्र में भी प्रतिनिधित्व है। भाजपा में सभी समुदायों के लिए स्थान है। हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दर्शन पर विश्वास करते हैं।’’

इसी तरह की भावना व्यक्त करते हुए भाजपा के अन्य महासचिव व विधायक सी. टी. रवि ने कहा कि पार्टी पुराने मैसुरु क्षेत्र में दो तरफा रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पन्ना समिति से लेकर मंडल स्तर पर अपनी टीम को जमीन पर कार्य करने के लिए सक्रिय किया है और पंचायत से लेकर संसद स्तर पर समान विचार वाले वोक्कालिगा नेताओं को दल में आमंत्रित किया है।’’

दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा को एक समुदाय आधारित पार्टी के रूप पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’’ और ‘‘विकास की राजनीति’’ में विश्वास करती है।

गौरतलब है कि पांरपरिक रूप से भाजपा वोक्कालिगा समुदाय के प्रभुत्व वाले पुराने मैसुरु क्षेत्र में कमजोर मानी जाती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी इस क्षेत्र की 59 सीटों में से महज नौ सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को पुराने मैसुरु के मांड्या में एक रैली को संबोधित किया था। कर्नाटक की कुल आबादी में वोक्कालिगा की आबादी 15 प्रतिशत है और इसे ‘वोटबैंक’ के लिहाज से लिंगायत के बाद राज्य में दूसरा प्रमुख प्रभावशाली समुदाय माना जाता है। राज्य के मांड्या, मैसुरु, हासन, तुमकुर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार और चिकबलपुर को वोक्कालिगा समुदाय के प्रभुत्व वाले इलाकों के तौर पर देखा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\