देश की खबरें | कर्नाटक : भाजपा विधायक यतनाल ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विजयपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को एक बार फिर बी. वाई. विजयेंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।

विजयपुरा (कर्नाटक), 19 जनवरी कर्नाटक के विजयपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को एक बार फिर बी. वाई. विजयेंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।

यतनाल ने विजयेंद्र के पिता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से कहा कि वह अपने बेटे के प्रति ‘मोह’ त्याग दें और पार्टी पर ध्यान केंद्रित करें।

यतनाल ने विजयपुरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उन्हें (विजयेंद्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में) स्वीकार नहीं कर सकते। यह संभव नहीं है। हम ऐसे व्यक्ति को कैसे स्वीकार कर सकते हैं जिसने ‘डुप्लिकेट’ (जाली) हस्ताक्षर करके अपने पिता को जेल भेज दिया? कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने यह कहा था। हमारी पार्टी इसकी इजाजत नहीं देती। हमारे आलाकमान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।’’

विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘मैं येदियुरप्पा से अनुरोध करता हूं कि वे अपने बेटे के प्रति मोह त्याग दें और पार्टी पर ध्यान केंद्रित करें। स्वीकार करें कि आपका बेटा अयोग्य और अक्षम है।’’

यतनाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए विजयेंद्र ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, जिसके कारण वे पिछले एक साल से पद पर हैं। यतनाल द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें आशीर्वाद दें।’’

येदियुरप्पा और विजयेंद्र के कड़े आलोचक यतनाल ने शनिवार को भी पिता-पुत्र के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। विजयेंद्र के खिलाफ यतनाल और गोकक से भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली काफी मुखर रहे हैं।

यतनाल को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन वे अपने रुख पर कायम रहे और पिता-पुत्र (विजेंद्र और येदियुरप्पा) पर निशाना साधना जारी रखा।

उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से येदियुरप्पा, उनके बेटों - शिवमोगा के सांसद बी वाई राघवेंद्र और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की ताकि ‘‘कांग्रेस की वंशवादी राजनीति के खिलाफ प्रभावी लड़ाई’’ लड़ी जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज