जरुरी जानकारी | कर्नाटक बैंक ने राघवेंद्र एस. भट को अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के ऋणप्रदाता कर्नाटक बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने राघवेंद्र श्रीनिवास भट को तीन महीने के लिए अपना अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई निजी क्षेत्र के ऋणप्रदाता कर्नाटक बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने राघवेंद्र श्रीनिवास भट को तीन महीने के लिए अपना अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कर्नाटक बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि यह नियुक्ति 16 जुलाई, 2025 से तीन महीने की अवधि के लिए या नियमित एमडी और सीईओ की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक प्रभावी होगी।

यह कदम श्रीकृष्णन हरिहर शर्मा द्वारा 29 जून को मुंबई स्थानांतरित होने के अपने फैसले सहित व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा देने के बाद उठाया गया है। इसके अलावा, कार्यकारी निदेशक शेखर राव ने मंगलुरु स्थानांतरित होने में असमर्थता और अन्य व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था।

भट, ने दो जुलाई, 2025 को बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) का कार्यभार संभाला था, ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वर्ष 1981 में बैंक में क्लर्क के रूप में अपना करियर शुरू किया।

कर्नाटक बैंक को विश्वास है कि भट की विशेषज्ञता और नेतृत्व बैंक को निरंतर विकास और सफलता की ओर ले जाएगा।

भट ने कहा, ‘‘मुझे कर्नाटक बैंक में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में शामिल होने पर गर्व है। बैंक द्वारा एक सदी से भी अधिक समय से बनाए गए विश्वास और सद्भावना के साथ, मैं उस मजबूत नींव को और मजबूत बनाने और आगे बढ़ाने के लिए सभी अंशधारकों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।’’

बैंक ने कहा कि यह नियुक्ति आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\